logo

हाईकोर्ट ने रामेश्वर उरांव को क्यों भेजा नोटिस, इसका सुखदेव भगत कनेक्शन क्या है! 

हाईकोर्ट ने रामेश्वर उरांव को क्यों भेजा नोटिस, इसका सुखदेव भगत कनेक्शन क्या है! 

द फॉलोअप टीम, लोहरदगाः

2019 विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुखदेव भगत ने राज्य के वर्तमान वित्त मंत्री रामेश्वर उंराव के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को उसी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद मंत्री को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 6 सप्ताह के बाद होनी है। आज की सुनवाई जस्टिस एके चौधरी की अदालत हुई। 

सुखदेव भगत की याचिका में क्या था
सुखदेव भगत ने अपनी याचिका में कहा है कि रामेश्वर उरांव ने चुनाव के समय हुए अपने नामांकन में कई तथ्य छिपाये हैं। उन तथ्यों को लेकर सुखदेव भगत ने रामेश्वर उरांव के निर्वाचन को चुनौती देते हुए उनके निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है।  नोटिस जारी होने के बाद अब रामेश्वर उरांव को अदालत में जवाब देना होगा। 

हार का सामना करना पड़ा था सुखदेव भगत को
लोहरदगा की राजनीति दक्षिण छोटानागपुर का राजनीति केंद्र है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत और रामेश्वर उरांव का राजनीतिक क्षेत्र है। ऐसे में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप दौर चलता रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुखदेव भगत ने लोहरदगा विधानसभा चुणाव लड़ा था। जिसमें उन्हें कांग्रेस के रामेश्वर उरांव से हार का सामना करना पड़ा था।